नैनीताल में संदिग्ध युवक बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाते पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित स्टाफ हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे एक संदिग्ध युवक को छोटे बच्चों को रुपयों और खाने-पीने का सामान देकर अपनी ओर आकर्षित करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक एक छोटी बच्ची के पीछे-पीछे सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी घर के लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।
पुलिस के पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप पिता का नाम धरम बाबू तथा निवासी ऊंचाहार रायबरेली उत्तर प्रदेश बताया। स्थानीय लोगों का दावा है कि यही युवक लगभग छह माह पहले भी इसी इलाके में आया था।
कल रात घटना की सूचना तुरंत मल्लीताल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस फिलहाल युवक के परिजनों से संपर्क करने और उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे अंजान लोगों पर कड़ी नजर रखना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और सत्यापन की व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है, पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  28 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक श्री नंदा देवी महोत्सव की आयोजन, श्री राम सेवक सभा भवन में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad