खुटानी हाई-वे पर बाइक से टकराकर फंसा गुलदार, श्रेत्र में दहशत का माहौल।

खबर शेयर करें

भीमताल /नैनीताल:- जनपद के पहाड़ी क्षेत्रो में वन्य-जीवों की बढ़ती गतिविधि और मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गहरी चिंता का विषय बन गया है, इसी क्रम में भीमताल क्षेत्र अंतर्गत खुटानी के पास मंगलवार देर शाम हाई-वे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार अचानक गुजर रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दंपति ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली, लेकिन गुलदार का एक भाग बाइक की चेन में फंस गया, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार के अचानक सड़क पर आने से बाइक असंतुलित हुई और टक्कर के बाद गुलदार वाहन में उलझ गया। हाईवे पर यह दृश्य देखकर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गयी। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, मौके पर पहुँच विभाग की चिकित्सा एवं रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया।स्थानीय लोगों में भय का माहौल है उनका कहना है कि भीड़-भाड़ वाले हाईवे पर गुलदार की मौजूदगी बेहद गंभीर संकेत है।इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट:-रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।

आभार सोशल मीडिया ….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad