नागर पालिका चुनाव: नैनीताल, भीमताल ओर भवाली में कांग्रेस और हल्द्वानी मे भाजपा ने लहराया परचम।

खबर शेयर करें

नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस ने कई जगह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सरस्वती खेतवाल की शानदार जीत से लेकर भवाली और भीमताल में कांग्रेस की कड़ी टक्कर के बाद मिली जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।

नैनीताल: सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को 3,919 मतों के बड़े अंतर से हराकर रिकॉर्ड बनाया। सरस्वती को 8,107 और जीवंती भट्ट को 4,188 मत मिले। यह अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बार संघ चुनाव:- अधिवक्ताओं ने किया टेंडर वोट से मताधिकार का उपयोग।

भीमताल:कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा ने भाजपा की कमला आर्या को 56 मतों से हराकर भीमताल नगर पंचायत में जीत हासिल की। यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मुकाबला बेहद कड़ा था।

भवाली : कांग्रेस के पंकज कुमार ने भाजपा के प्रकाश आर्या को मात्र 3 मतों से हराया। कुल 4,273 वोटों में से पंकज को 2,065 और प्रकाश को 2,062 वोट मिले। 26 मत नोटा को मिले, जबकि 120 मत निरस्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  एस बी आई लाइफ द्वारा एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज, भीमताल को धनराशि प्रदान की गई।

हल्द्वानी :भाजपा के गजराज बिष्ट की जीत ने नगर में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने मेयर पद के लिए हुए इस कांटे के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी ललित जोशी को 3894 वोटों से हराया। गजराज बिष्ट को कुल 71,962 वोट मिले, जबकि ललित जोशी को 68,068 वोट प्राप्त हुए।चुनाव का यह मुकाबला शुरुआत से ही रोचक रहा, लेकिन काउंटिंग के पहले दौर से ही गजराज बिष्ट बढ़त बनाए हुए थे। उनकी निर्णायक जीत ने उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश भर दिया। शहर में उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर रैलियां और खुशी के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में जिला प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी, गैस की डोर टू डोर सप्लाई फेल,उपभोक्ता घर पर करते रहे इन्तजार.......
Ad Ad Ad Ad Ad