नैनीताल में 03 नवम्बर को पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन,कोषाधिकारी ने पेंशनरों से शिविर में शामिल होने की अपील।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:- मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल सुश्री कमलेश भंडारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 03 नवम्बर, 2025 पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन कोषागार नैनीताल में कराया जा रहा है। जिसमें पेंशनरों को आनलाईन जीवित प्रमाण पत्र जमा किये जाने, पेंशनरों को मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र जमा करने तथा एसजीएचएस गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं पेंशनरों को साईबर धोखाधड़ी से बचाव सम्बन्धी जानकारी, पेंशनरों को आयकर सम्बन्धी जानकारी प्रदान किया जाना और पेंशन स्वीकृति,पारिवारिक पेंशन सम्बन्धी समस्त जानकारी शिविर में दी जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यवाही:-कृषि पट्टे की जमीन पर खड़ा हुआ होटल,0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित।

उन्होंने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि वह दिनांक 03 नवम्बर, 2025 कार्य दिवस पर अपराह्न 02 बजे से कोषागार नैनीताल में पेंशन जागरूकता शिविर में दी जाने वाली जानकारियां प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में“इंडियन सोशियो-कल्चरल एनवायरनमेंट”पाठ्यक्रम का समापन,अमेरिकी विद्यार्थियों ने पूरा किया भारतीय ज्ञान परंपरा पाठ्यक्रम।
Ad Ad Ad Ad Ad