रामनगर/नैनीताल:- डॉo मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज सिंह कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में दिनांक 04 जुलाई को जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी एवं थाना रामनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए रामनगर स्थित एक बडे रिसॉर्ट में छापेमारी की गई।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों एवं विदेश से लाई गई 10 महिलाओं (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को पाया गया। मौके पर 52 व्यक्ति महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब एवं नशे की पार्टी, महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाने, उन पर नोट उड़ाने तथा अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा सभी 51 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर उनके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आयोजक निवासी मेरठ ने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है तथा अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से यह पार्टी आयोजित की गई थी। लगभग 10 दिन पूर्व उसने रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर से संपर्क कर शराब, महिलाओं तथा तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक रिसॉर्ट लगभग ₹2.20 लाख में बुक किया गया।
रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर द्वारा होटल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्टी में आए किसी भी व्यक्ति अथवा महिलाओं की आगंतुक रजिस्टर में कोई प्रविष्टि न की जाए, जिससे साक्ष्य छिपाए जा सकें। तथ्यों के आधार पर रिसॉर्ट परिसर का उपयोग अनैतिक देह व्यापार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने तथा साक्ष्य छिपाने के प्रयास के कारण रिसॉर्ट को सील कर दिया गया।
पुलिस टीम-
1.अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
2.उ0नि0 सुनीता कुँवर प्रभारी ए0एच0टी0यू
- उ0नि0 मोहन सिंह सौन प्रभारी SOG।
- Ssi दीपक बिष्ट रामनगर।
- Asi प्रेम बल्लभ जोशी।
- हेड कानि0 त्रिलोक सिंह SOG।
- है0का0 नवीन पांडेय, रामनगर।
- कानि0 कुन्दन कठैत,SOG।
- म0कानि0 अनीता फुलेरिया,कोतवाली-हल्द्वानी।
- कानि0 भुपेन्द्र ज्येष्ठा,SOG।
- कानि0 अशोक रावत, SOG।
- कानि0 अरविन्द, SOG।
- कानि0 भानू प्रताप सिंह SOG
- का0 जसवीर, रामनगर।



