राज्यपाल ने ‘‘देवभूमि संवाद’’ पत्रिका का किया विमोचन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में ‘‘देवभूमि संवाद’’ पत्रिका का विमोचन किया। राजभवन उत्तराखण्ड की पत्रिका देवभूमि संवाद हर छह माह में प्रकाशित की जाती है तथा इसमें राज्यपाल की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियाँ, कार्यक्रम, बैठकें, भाषण एवं अन्य औपचारिक कार्यकलापों का व्यापक संकलन किया जाता है। इस अंक का संपादन संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा किया गया है, जबकि सह-संपादन में अर्जुन पटवाल और सहयोग में सूचना अधिकारी अजनेश राणा की प्रमुख भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:-रेड अलर्ट के चलते बुधवार 13 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित।

विमोचन अवसर पर राज्यपाल ने ‘‘देवभूमि संवाद’’ के प्रकाशन को राजभवन की गतिविधियों के सुव्यवस्थित दस्तावेजीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने इस कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के गुणवत्तापूर्ण प्रकाशनों की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, परिसहाय श्री राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, सूचना अधिकारी अजनेश राणा, तथा मीडिया को-ऑर्डिनेटर पारितोष बंगवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
                                                                  
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड द्वारा बुक्सा जनजाति परिवारों के आजीविका विकास हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित, ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक आजीविका के अवसर।
Ad Ad Ad Ad Ad