‘गर्ल्स हू क्राफ्ट’ ने छात्राओं को अपनी संस्था द्वारा निर्मित स्वेटर का वितरण किया।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-नगर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल में आज “GIRLS WHO CRAFT” संस्था के द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष में विद्यालय के छात्राओं को अपनी संस्था द्वारा निर्मित स्वेटर का वितरण किया गया संस्था की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रीमती प्रीती शर्मा जी के द्वारा बच्चों को संबोधित भी किया गया और अपनी संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया । प्रधानाचार्या श्रीमती तारा बोरा ने श्रीमती शर्मा और उनकी संस्था का धन्यवाद और साधुवाद दिया ,इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक डी. एस. मेहरा, विमलेश गोस्वामी, कुंदन सिंह सुयाल, ममता बिष्ट , जितेंद्र भट्ट, नीता चम्याल , राधा ,तारा बिष्ट , जानकी ,चम्पा, विनीता , गीता तिवारी दीप्ति त्रिपाठी, रीतू और “GIRLS WHO CRAFT” के सदस्य भी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भीषण सड़क हादसा, पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत,राहत एवं बचाव अभियान जारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad