भवाली में भीषण सड़क हादसा, पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत,राहत एवं बचाव अभियान जारी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जनपद के भवाली क्षेत्र से गुरुवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक, डॉ. नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों के साथ मुलाक़ात की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पूर्व एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 05 श्रद्धालु सवार थे।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।
स्थानीय पुलिस एस डी आर एफ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा भीमताल परिसर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण और निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों (02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 01 बच्चा) की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं SDRF, SSB टीम द्वारा सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल,प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में 'समग्र स्वास्थ्य और कल्याण' पर कार्यशाला।

मृतकों की शिनाख्त एवं विस्तृत विवरण प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad