हल्द्वानी के मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग,फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- नगर के व्यस्ततम क्षेत्र में मंगलवार को मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना ने निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के निर्माण स्थल का निरिक्षण किया दिए निर्देश।

उक्त दुकान श्री सुमेर सिद्दीकी पुत्र श्री मतीन सिद्दीकी की है। आग लगने से दुकान में रखा लगभग संपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गया है। फायर सर्विस की तत्परता एवं शीघ्र कार्रवाई के चलते आग को आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया तथा किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनी झील में अज्ञात शव मिला, पुलिस जाँच में जुटी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad