कालाढूंगी में एक दिवसीय कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, 87 छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

खबर शेयर करें

कालाढूंगी:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में एक दिवसीय कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 जनवरी को अवकाश घोषित ।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एनसीएस पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में भी छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्विद्यालय में दो दिन का प्रतिकर अवकाश घोषित।

कार्यक्रम में छात्राओं को क्लैट, नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी तथा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या हीरा मर्ताेलिया, आईटीआई फोरमैन गौरव तथा नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के अन्वेषक कम संगणक खजान पाठक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैप्टन चंदर विजय नेगी को 5 यूके नेवल यूनिट एन.सी. सी से सम्मानपूर्वक विदाई, कुलपति प्रो रावत ने किया योगदानों का सम्मान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad