हल्द्वानी में अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने पाया काबू।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:-मंगलवारको दोपहर में फायर स्टेशन हल्द्वानी को सूचना मिली कि तिकोनिया चौराहा के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही श्री मिंदर पाल सिंह FSO हल्द्वानी द्वारा मय फायर सर्विस की टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची।

दुकान का शटर बंद था और अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। फायर कर्मियों ने शटर खोलकर तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग दुकान के तीनों फ्लोर तक फैल चुकी थी, जहां शराब की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

अग्निशमन के दौरान आग की चपेट में आए 19 किलो के एक एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित,ड्रोन संचालन एवं उसके विभिन्न उपयोगों की दी जानकारी।

इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जो लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। कार्रवाई में शामिल अग्निशमन कर्मी (फायर स्टाफ)
1- एलएफएम (LFM) माखन सिंह
2- एलएफएम (LFM) अनुज शर्मा
3- चालक (DVR) श्याम सिंह नैनवाल
4- चालक (DVR) चरण सिंह
5- फायरमैन (FM) विपिन चौहान
6- महिला फायरमैन (FW) गरिमा बिष्ट
7- महिला फायरमैन (FW) भावना कार्की
8- महिला फायरमैन (FW) दिव्या दांगी
9- फायरमैन (FM) हीरा सिंह तोमक्याल
10- फायरमैन (FM) दीपक सुतेड़ी
11- फायरमैन (FM) कमलेश उप्रेती
12- फायरमैन (FM) बलवंत राणा
12- फायरमैन (FM) जगत दानु
13- फायरमैन (FM) भुवन कुमार

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में "मेघा सम्मान समारोह" का आयोजन, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं,प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad