कुमाऊँ विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत तथा परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा की अधिवर्षता आयु पूर्ण, परिसर में कार्यक्रम में किया सम्मानित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्विद्यालय के डी.एस.बी.परिसर में कला संकाय सभागार में सोमवार को माननीय कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत तथा परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनका सम्मान किया गया। कुलपति का कार्यकाल पूर्ण होनेहह पर उन्हें शॉल उड़ाकर तथा जागेश्वर धाम का चित्र भेट किया गया । परिसर निदेशक प्रॉ. नीता बोरा शर्मा को शॉल उड़ाकर तथा ग्वाल देवता का चित्र भेट कर उन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वविद्यालय में सेवा देने तथा कार्यों के निस्तारण हेतु धन्यवाद दिया गया । कार्यक्रम में प्रॉ. संजय पंत , प्रभारी संकायाध्यक्ष प्रॉ. संजय घिल्डियाल,प्रॉ. हरीश बिष्ट,डॉ किरण तिवारी ,डॉ पंकज सिंह ने विचार रखे तथा धन्यवाद किया । कार्यक्रम का संचालन प्रॉ. ललित तिवारी ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत तथा कुलगीत से तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया । कार्यक्रम में प्रॉ. चंद्रकला रावत , प्रॉ. महेंद्र राणा ,प्रो. रीना सिंह ,प्रॉ. नीलू ,प्रॉ. सुषमा टम्टा ,प्रॉ. गीता तिवारी, प्रॉ. किरण बरगली ,प्रॉ. ज्योति जोशी ,प्रॉ. अर्चना श्रीवास्तव ,,प्रॉ दीपक पालीवाल , डॉ रुचि मित्तल ,डॉ भूमिका , डॉ हृदेश कुमार ,डॉ संतोष कुमार , डॉ प्रभा पंत ,डॉ सरोज पालीवाल , डॉ गगन ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ अशोक कुमार ,आनंद रावत ,नंदा बल्लभ पालीवाल ,विपिन , सहित 79 बटालियन एन सी सी तथा 5 नेवल एन सी सी के विद्यार्थी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी से बोल्डर गिरने से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad