भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस आयोजित, सामाजिक सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता।

खबर शेयर करें

भीमताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के 210 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। “सेवा, एकता और प्रगति” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एल. एम. पांडे, पूर्व एनएसएस समन्वयक, कुमाऊं क्षेत्र एवं वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, तथा प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी, निदेशक, IQAC एवं पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ.अलंकार महतोलिया भारत सरकार के सूचना विभाग द्वारा सम्मानित, कुमाऊं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सहायक प्राध्यापक है अलंकार।

मुख्य अतिथि प्रो. एल. एम. पांडे ने निस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी ने कहा कि सार्थक सेवा की शुरुआत स्वयं से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई,78 वाहनों के चालान 2 ई- रिक्शा सीज।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me, But You” (मैं नहीं, आप) पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। एनएसएस इकाई द्वारा वर्षभर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर तथा यातायात नियम, नशा मुक्ति, साक्षरता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम (Computer Literacy Programme )के तहत एनएसएस स्वयंसेवक आसपास के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। वहीं ‘दिशा’ (DISHA) कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के अंग्रेजी संवाद कौशल एवं सॉफ्ट स्किल्स के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब ,नैनीताल का 74 वा अधिष्ठान समारोह, शैलेन्द्र शाह बने अध्यक्ष, 16 अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों को “Not Me, But You” के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रति सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad