नैनीताल के ग्राम ल्वेशाल में मेगा ड्राइव का शुभारंभ, घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क विधिक सहायता।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम ल्वेशाल में मेगा ड्राईव चरण 1 (भाग II ) का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है।मेगा ड्राईव के अन्तर्गत पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियों की पहचान की जायेगी तथा उनकी समस्याओं एंव आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक विधिक सहायता एवं पालन किया जायेगा।अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्रबुद्ध ग्रामवासी एवं अन्य लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों तक विधिक सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी। स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं के आधार पर संबंधित नालसा योजनााओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभियान की नियमित मॉनेटरिंग की जायेगी तथा मेगा ड्राईव के अंतर्गत किये गये कार्याें का समुचित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति रिपोर्ट माननीय नालसा को प्रेषित की जायेगी। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संपर्क कर सकते हैं। जिसके उपरांत ग्राम ल्वेशाल मे ग्राम प्रधान ल्वेशाल मोहित सिंह तिवारी , वार्ड मेंबर, आम ग्राम वासियो के साथ नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और निशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध मे बैठक करी गई, ग्राम प्रधान द्वारा अग्रामी दिनों मे डोर टू डोर, शिविरो के माध्यमो से विधिक सहायता के लिए ग्राम निवासियों से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जानकारी प्राप्त करने लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पूर्ण सहयोग प्रदान करे ताकि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए वह अपना आवेदन प्रस्तुत सहायता का लाभ ले सके। उक्त बेठक मे अंबिका,यशवंत कुमार ,ज्योति, कैलाश आर्या, ल्वेशाल वार्ड मेंबर, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय और श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च, दिल्ली के बीच एमओयू : शोध, नवाचार और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad