नैनीताल में पालिकाध्यक्ष से मिला ‘जनहित’ संस्था का शिष्टमंडल,नगर की समस्याओं पर हुई वार्ता।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- ‘जनहित’ संस्था द्वारा जन समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अग्रेतर उचित कारवाई हेतु संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी के मार्ग निर्देशन में संस्था का शिष्टमंडल संरक्षक श्री जगमोहन सिंह बिष्ट व कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती दिव्या शाह के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष महोदया श्रीमती सरस्वती खेतवाल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर स्थानीय स्तर पर अनेक शौचालय में काफी समय से पाई जा रही है गंदगी व दुर्गंध मुक्त निराकरण हेतु शिष्टमंडल द्वारा पुनः अनुरोध किया गया है कि इस संबंध में तुरंत कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है ।इसके अलावा और भी कोई बंद शौचालय वर्तमान में यदि खोले जा सके तो जन सामान्य के लिए उचित होगा जहां तक बी एम साह पार्क की समीप एक सुलभ शौचालय को निर्मित करने के संबंध में विगत वर्ष नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष के निर्देशों पर संस्था के पदाधिकारियों/सदस्यों व नगरपालिका के अभियंता द्वारा बी एम साह पार्क के सम्मुख स्थल निरीक्षण किया गया था परंतु इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई अमल पर नहीं लाई गई। अध्यक्ष नगरपालिका द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थान पर जगह न होने से शौचालय बनाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है ।संस्था के शिष्टमंडल द्वारा कहा गया कि उक्त स्थान का पुन:स्थल निरीक्षण कर पुरानी पत्रावली में यदि कोई स्थिति लंबित हो तो उसे ध्यान में रखते हुए पुनः स्थल का निरीक्षण कर लिया जाए। इस संबंध में अध्यक्ष महोदया ने इस प्रकरण पर पुनः सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा माल रोड पर ई-रिक्शाओं के रात्रि में संचालन बंद किए जाने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष के सुझाव पर ई-रिक्शाओं के युनियन, पालिका परिषद अध्यक्ष व संस्था के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक सन्निकट आयोजित कर उचित निर्णय लिए जाने का प्रयास किया जाएगा और तदनुसार संस्था को भी अवगत कराया जिऐगा। संस्था के शिस्ट मंडल में उपरोक्त के अलावा महेश चन्द्र आर्य महासचिव श्रीमती ममता शाह व भुवन कुमार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  102 वे स्व चन्द्रलाल साह जन्मोत्सव नेचर वॉक सम्पन्न,स्कूली छात्र-छात्राओं ने जाना कुदरत का रहस्य,प्रकृति एवं पर्यावरण पर विविध जानकारी ली।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad