दीक्षा जोशी ने किया सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में सिटी टॉप, दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी किशोर जोशी की पुत्री है दीक्षा।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित मोहन लाल साह बाल विघा मंदिर की छात्रा दीक्षा जोशी ने सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉप किया है।

दीक्षा जोशी भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। रोजाना छह घंटे तक अध्ययन करने वाली दीक्षा ने इतिहास में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिक्षकों का मान बढ़ाया। दीक्षा के दसवीं बोर्ड में भी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था । दीक्षा अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। मूल रूप से चंपावत के चनोड़ा गांव निवासी दीक्षा के पिता किशोर जोशी नैनीताल
दैनिक जागरण में ब्यूरो प्रभारी जबकि माँ आशा
जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय
शहरी विकास संस्थान में प्रबंधक हैं। दीक्षा ने
सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी सहित स्वजनों व
गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  "थैंक यू स्कूल्स”:- ग्राफिक एरा ने आयोजित की प्रिंसिपल्स मीट, 35 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्य हुए शामिल।
Ad Ad Ad