मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया फायर स्टेशन का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश।

खबर शेयर करें

नैनीताल। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने सोमवार को नैनीताल फायर स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने फायर स्टेशन में तैनात कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। सोमवार को नैनीताल फायर स्टेशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कार्यालय, वाचरूम, स्टोर से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही वाहन व आग बुझाने में लगने वाली मशीनों के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने भोजनालय व कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं सही करने व बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने फायर स्टेशन पर राजकीय संपत्ति का उत्तम रखाव के लिए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने फायर सीजन के दृष्टिगत कर्मचारियों को परिसर में उपस्थिति व विशेष सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज,बार अध्यक्ष बने रेफरी।
Ad Ad Ad Ad Ad