नैनीताल:-कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा आगामी छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु 14 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
समर्थ प्रभारी, नैनीताल द्वारा बताया गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों को सूचित किया गया है कि वे अपने स्तर से लंबित प्रवेश प्रक्रियाओं को निर्धारित समय तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखते हुए अपनी प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें, ताकि आगामी छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


