जनपद में राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक, राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी हेतु अंतिम अवसर।

खबर शेयर करें

नैनीताल :- जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

उन्होने कहा कि, ‘निर्धारित समय सीमा तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड /यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्डधारक एवं उपभोक्ता की होगी’।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा 'दो प्रमुख झीलों' के मध्य सड़क डामरीकरण एवं पर्यटन दृष्टि से सौन्दर्यीकरण करने की माँग।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ‘मेरा ई-केवाईसी मोबाइल एप’ के जरिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘MUN-ERA’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और निर्भीक अभिव्यक्ति को बढ़ावा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad