खुपी मंदिर में केएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त,सात यात्री घायल एक की मौत।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला मुख्यालय के निकट भवाली- हल्द्वानी राज मार्ग स्थित खुपी मंदिर में केएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बस के 14 यात्रियों में हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी।बस सड़क पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सात घायलों को अस्पताल भेजा। एक मृतक का शव पुलिस के हवाले किया। पुलिस के मुताबिक जनपद नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में आज प्रातः एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर तक भव्य विंटर कार्निवाल-2025 का आयोजन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad