हाई कोर्ट अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त।

खबर शेयर करें



नैनीताल :- केंद्र सरकार ने सोमवार (26 मई) को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के रूप में एक महिला सहित सात अधिवक्ताओं की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।सुभाष उपाध्याय उत्तराखंड उच्च न्यायलय की शुरुआत से ही यहाँ प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई अन्य पदों पर भी रहे हैं। उन्हे संविधान , सर्विस आदि मामलों का जानकार माना जाता है। उनके हाई कोर्ट जज बनाये जाने के समाचार से अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  'नासा' ने चलाया नैनी झील स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान, बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।

दीपक खोत, अमित सेठ और पवन कुमार द्विवेदी को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

रोहित कपूर को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम वंदना सिंह की पहल पर समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजनों को सरकार की योजनाओं से कर रहा है लाभान्वित

सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

श्रीमती शमीमा जहान को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी.परिसर, नैनीताल में महिला स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला।

सचिन शिवाजीराव देशमुख को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad