ब्रेकिग:-नोटरी अधिवक्ता ने की आत्महत्या,कोर्ट परिसर पार्किंग में खुद को मारी गोली।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल:- कोर्ट परिसर में आज अचानक हलचल मच गई जब अचानक कोर्ट परिसर की पार्किंग पर गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार पुरन सिंह भाकुनी ने अपनी कार के अन्दर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का निरीक्षण किया, जिसमें अधिवक्ता का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से एक पिस्टल भी मिली है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। इसकेअलावा कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बौद्विक दिव्यांग व्यक्तियों के लिये कानूनी सेवा पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

सूत्रों के अनुसार, बरामद नोट में अधिवक्ता द्वारा बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जब तक फोरेंसिक जांच पूरी नहीं हो जाती और सभी तथ्यों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजभी खंगाल रही है, ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके।
इस घटना के बाद स्थानीय अधिवक्ताओं में भी आक्रोश और शोक का माहौल है। कई वकीलों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पूरे मामले का खुलास का प्रयास किया जाएगा । ।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी,परिसर में “इनोवेशन एंड इट्स इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज” विषय पर कार्यशाला, संशोधित मूल्यांकन नीति के निर्माण पर विस्तृत चर्चा।

Ad Ad Ad