उपलब्धि:-डॉ.शुभम चौधरी का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में चयन, शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए प्रोत्साहन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि विभाग के शोधार्थी डॉ. शुभम चौधरी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध परंपरा को और सुदृढ़ करती है।
डॉ. शुभम चौधरी, जो प्रोफेसर संतोष कुमार के निर्देशन में कार्यरत रहे हैं, ने मेघालय के सुङ वैली क्षेत्र में पाए जाने वाले मैफिक एवं अल्ट्रामैफिक शैलों तथा उनसे संबंधित खनिजीकरण पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। उनका यह शोध कार्य भूविज्ञान के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है।
प्रो. संतोष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. चौधरी की यह सफलता विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य शोधार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत व विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. शुभम चौधरी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति द्वारा राजकीय महाविद्यालय, रामगढ़, दोसापानी एवं महादेवी वर्मा पीठ महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad