दोगड़ा राजकीय इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- शुक्रवार को दोगड़ा राजकीय इंटर कॉलेज भुजियाघाट में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा मानसिक समस्याओं की पहचान एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि, ‘मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, परीक्षा के दबाव अथवा अन्य कारणों से होने वाले मानसिक तनाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपनी समस्याओं को अभिभावकों, शिक्षकों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों के साथ साझा करना चाहिए’। उन्होंने नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, योग, ध्यान एवं शारीरिक गतिविधियों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यवाही:-जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर 17 निजी विद्यालयों को नोटिस, महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उदासी, अत्यधिक चिंता, चिड़चिड़ापन, नींद में परेशानी अथवा व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कमजोरी नहीं हैं। समय पर सहायता, उचित परामर्श एवं उपचार से स्थिति में सुधार संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु श्री महेश नेगी को दी गई नई जिम्मेदारी।

गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों से मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'नासा' ने चलाया नैनी झील स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान, बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि बच्चों एवं किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें, उनके साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं सहायता के लिए भारत सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad