राज्यपाल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण,रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन, नैनीताल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, सांसद अजय भट्ट ने करी 5 लाख रुपए देने की घोषणा।

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था द्वारा महिला होली का आयोजन।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत सत्र की बैठक सम्पन्न, सभी सदस्यो ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं वित्तीय वर्ष में किये गये विकास कार्यो के बारे में कराया अवगत

इस अवसर पर अपर सचिव श्री राज्यपाल श्रीमती रीना जोशी, उप सचिव श्री लक्ष्मण राम आर्या तथा लोक भवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर इस अभियान में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad