कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 1 मई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया,स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल लाइव।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नैनीताल परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल (https://ukadmission.samarth.ac.in/) को 1 मई 2026 से लाइव कर दिया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर आवश्यक विवरण भरने होंगे। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि स्नातक प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान छात्र निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे छात्रों को सरल एवं सुविधाजनक तरीके से प्रवेश मिल सके।
अभ्यर्थी प्रवेश एवं पंजीकरण संबंधी समस्त जानकारी के लिए समर्थ पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी.परिसर, नैनीताल की छात्रा स्नेहा मुरारी को भारतीय ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए हुआ चयन।

Ad Ad Ad