नैनीताल में विकास पुरुष स्वo पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि आयोजित, मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-रविवार को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के आह्वान पर कांग्रेस नगर महामंत्री संजय कुमार के नेतृत्व में बी.डी. पांडेय जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विर्सजनी- अमावस्या:- पितरों की तिथि याद न हो,उनके निमित्त श्राद्ध तर्पण दान आदि किया जाता है.....

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी के जनसेवा के प्रति समर्पण, विकास कार्यों और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया।
महामंत्री संजय कुमार ने पंडित नारायण दत्त तिवारी के जीवनकाल को जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। और साथ ही उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पालिकाध्यक्ष से मिला 'जनहित' संस्था का शिष्टमंडल,नगर की समस्याओं पर हुई वार्ता।

कार्यक्रम में श्रीमती भावना भट्ट अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल, मनोज भट्ट, अमन तिवारी, रईस अहमद , राजुलाल जी, कनवाल जी, योगेश साह जी, भैय्यू सती, महामंत्री कांग्रेस नैनीताल, नरेश दुर्गापाल मीडिया प्रभारी कांग्रेस नैनीताल, रविंद्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन, सुमित साह सचिव नैनीताल, अविनाश शौकिया सचिव नैनीताल, जुनैद अहमद सचिव नैनीताल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:-अलर्ट के चलते 5 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad