नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्र नेताओं की बैठक, लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान डीएसबी परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छात्र अधिष्ठाता कल्याण विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने छात्रनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराना होगा। प्रचार में तय सीमा से अधिक खर्च, जातिगत या सांप्रदायिक पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर के दुरुपयोग और परिसर में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को किया पत्र प्रेषित, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान परिसर में बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र या बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया ।

यह भी पढ़ें 👉  माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, जीवन रक्षक पहल में भाग लेने के लिए किया प्रोत्साहित।

इस मौके पर एडिशनल एसपी रेवाधर मठपाल, सीओ अंजना नेगी, प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. निधि वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि विशेष:-शारदीय नवरात्रि में पौधों और प्रकृति का विशेष महत्व है:प्रो.ललित तिवारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad