अपर जिलाधिकारी ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाया, दिए जांच के आदेश।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

हल्द्वानी:-जिला निबंधक एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निबंधन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच में पाया गया कि दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति संख्या 16/2022 की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भी संबंधित दस्तावेज लेखक द्वारा उक्त तिथि के बाद भी उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय हल्द्वानी कार्यालयों में लगभग 44 विलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न।

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि अनुज्ञप्ति समाप्त होने के बावजूद दस्तावेज लेखक के रूप में विलेखों का प्रस्तुतीकरण किस विधि या नियम के अंतर्गत किया गया, इसका स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमावली एवं सुसंगत अधिनियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही, उप निबंधक हल्द्वानी भावना कश्यप, प्रकाश सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ रजिस्ट्रेशन क्लर्क दिनेश सिंह चौहान का स्पष्टीकरण भी तीन दिन के भीतर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश,गंदगी पर जताई नाराजगी, सीसीटीवी से निगरानी के दिए आदेश।
Ad Ad