कार्यवाही:- एस एस पी नैनीताल ने 2 पुलिसकर्मी किए निलंबित, दिए सख्त निर्देश।

खबर शेयर करें

नैनीताल :-जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही की है, जो विभाग में व्याप्त सख्ती और जवाबदेही का स्पष्ट प्रतीक है।

1. उपनिरीक्षक बबिता ड्यूटी से अनुपस्थित और पूर्व लापरवाही पर कार्यवाही
उ0 नि0 बबिता, जो तल्लीताल क्षेत्र में नियुक्त थीं, को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने और पूर्व में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सात फरवरी को होगा नवनिर्वाचित अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह।

2. कांस्टेबल आकाश कुमार धार्मिक प्रकरण में पक्षपात का दोषी पाए जाने पर निलंबन
का0 126 स0पु0 आकाश कुमार, जो यातायात सैल में नियुक्त हैं, को दिनांक 24-04-2025 को राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह आचरण न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में हुई चोरी के मामले में न्यायालय ने आरोपी को किया दोषमुक्त।

एसएसपी नैनीताल का सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश

“पुलिस सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और सजगता से करे। ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और पक्षपात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे किसी भी कर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो। विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है।”

 सभी पुलिसकर्मियों को चेताया जाता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशील क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सतर्क,संवेदनशील स्थानों में लगाए गए चेतावनी बोर्ड।
Ad Ad