लालकुआं/ नैनीताल:- एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी सी द्वारा”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में हरबंश सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व SOG प्रभारी मोहन सोन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन/ चैकिंग कार्यवाही के दौरान सोमवार को मोटरसाइकिल से नशे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को 330 नशीले इंजेक्शन परिवहन करते हुये गिरफ्तार गया है।
अभियुक्त द्वारा दौराने गिरफ्तारी उक्त नशीले इंजेक्शन बहेड़ी बरेली से खरीदकर लाना बताया गया है अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 उ0नि0 वन्दना चौहान,कानि0 गणेश गिरी,कानि0 चालक खीम सिंह,कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा- SOG,कानि0 भानू प्रताप – SOG रहे।





