नैनीताल में प्रकृति रिसाइकिलिंग प्रा.लि.ने स्कूलों में बांटे बैग,बच्चों को पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता और रिसाइकिलिंग का बताया महत्व।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- प्रकृति रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज नगर के तल्लीताल क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को बैग वितरित किए गए।

बैग वितरण कार्यक्रम राजकीय बालक उच्चतर प्राथमिक विध्यालय तल्लीताल, राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय,और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और रिसाइकिलिंग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  37 वीं सुदर्शन सभा का बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजन, 'झोला अभियान' की प्रेरक डॉ. अनुभा पुन्दीर को 'राष्ट्रीय रत्न काशी महामना सम्मान'से सम्मानित।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, नगर पालिका सभासद भगवत रावत, जिले में खेल प्रकोष्ठ से शैलेंद्र बरगली,जिले में मंत्री के रूप में संतोष कुमार और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायरक्षक श्री सोहन तिवारी द्वारा दमदार पैरवी पर एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्तगण दोष मुक्त।

वहीं स्कूलों की ओर से शिक्षक श्री अनिल कट्यूरा, श्रीमती उज्ज्वला चौधरी, श्रीमती रेखा मनराल, श्रीमती मुक्ता बिष्ट, श्रीमती कमला बिष्ट, कुमारी भावना सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यवाही:-कृषि पट्टे की जमीन पर खड़ा हुआ होटल,0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित।

अंत में सभी अध्यापकों और अभिभावकों ने प्रकृति रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड संस्था को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को पठन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया और आगे भी हमेशा इसी तरह सहयोग करने की अपेक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad