नैनीताल में उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन, बिजली विभाग के निजीकरण किये जाने का किया विरोध।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला मुख्यालय में मंगलवार को उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश
आवाहन पर विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल के समस्त कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम 2025 के माध्यम से बिजली विभाग के निजीकरण किये जाने के विरोध में एकत्र हुए जिसमें समस्त अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा
एक सूर में विरोध दर्ज किया गया ,एक तरफ कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों की अनदेखी की जा रही है। दूसरी
तरफ केन्द्र सरकार द्वारा उक्त अधिनियम को लागू करने के प्रयास किये जा रहे है।
उक्त सम्बन्ध में समस्त कर्मचारी द्वारा विरोध दर्ज किया व माँगे ही मानने पर समस्त कर्मचारी आंदोलन किये जाने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार एवं शासन प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली मे 'अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस' के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन, भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे मे आम जन मानस को जानकारी।

उक्त सभा का संचालन मोर्चे के खण्डीय अध्यक्ष कंचन जोशी एवं प्रभुनाथ सिंह ने किया जिसमें कि सहायक अभियन्ता
आर०एस० बिष्ट सहायक अभियन्ता (राजस्व), प्रयंक पाण्डे, उपखण्ड अधिकारी, विक्रम बिष्ट, उमेश मेहता, सुरेन्द्र पानू, विनोद शाही, प्रशान्त बंगारी, विक्रम रावत, आशा नेगी, दीपा बिष्ट, विमला भट्ट, ईश्वरी मिल्कानी, रमेश बिष्ट, विनीत बिष्ट, योगिता बिष्ट, प्रदीप पाण्डे, रमेश आर्या, सुनीत रावत, रूबीना खान, हरीश चन्द्र भट्ट, प्रेमा भट्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "हिंदी दिवस" के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय स्थित नेन्सी कॉन्वेंट स्कूल व नेन्सी नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन
Ad Ad Ad