हल्द्वानी में दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का शुभारंभ, महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहन।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 03 दिसंबर तक चलने वाले दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ सांसद दिनेश आर्य तथा कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों का विपणन करने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति एवं कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेगा।कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सहयोग से भेजी आपदा राहत किट पहुंची हल्द्वानी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad