हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग,दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,समय रहते पाया काबू,नही हुई कोई जनहानि।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम (KVM) स्कूल मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्कूल की इमारत, परिसर में खड़ी दो स्कूल बसें और एक जनरेटर जलकर खाक हो गए।
घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा द्वारा आम सभा का आयोजन, फागोत्सव(23 फरवरी से 4 मार्च)के विभिन्न कार्यक्रमो पर व्यापक चर्चा।

सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन हल्द्वानी से एक फायर टेंडर एवं अग्निशमन दल को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।अग्निशमन कर्मियों द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए लगातार प्रयास किए गए तथा आग पर पूर्ण रूप से काबू पाकर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। समय रहते आग को आसपास स्थित भवनों, अन्य बसों एवं निकटवर्ती संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति ने किया परीक्षा एवं मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण, परिणाम समय पर घोषित किये जाने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि पार्किंग क्षेत्र में खड़ी दो बसें आग की चपेट में आ गई थीं। इसके अतिरिक्त भूतल पर स्थापित एक जनरेटर सेट भी आग से प्रभावित हुई।

प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि आसपास वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसके कारण आग लगने की संभावना है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के उपरांत ही की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहुँची दिव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण वेल्डिंग कार्य प्रतीत हो रहा है। विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फायर विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad