नैनीताल में ‘जनहित संस्था’ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, नगर की समस्याओं से कराया अवगत।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की सक्रिय समाज सेवी संस्था ‘जनहित संस्था’, के पदाधिकारी श्री जगमोहन सिंह बिष्ट (संरक्षक),श्री सुरेंद्र चौधरी (अध्यक्ष) के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन के अनुपालन में श्रीमती दिव्या शाह कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में आज मंगलवार को जनहित संस्था का शिष्ट मंडल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनीताल श्रीमती सरस्वती खेतवाल से श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के सभागार में मिला संस्था की कार्यकारी संस्था अध्यक्ष श्रीमती दिव्या शाह द्वारा नैनीताल नगर में पूर्व से स्थापित शौचालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इन शौचायलयों का औचक निरीक्षण करने व गंदगी युक्त व दुर्गंध युक्त शौचालय उनकी सफाई करवाने का अनुरोध किया गया इसके अलावा बी एम साह पार्क के सामने पूर्व निर्मित शौचालय को मुख्य मार्ग के समीप निर्मित करने का अनुरोध किया गया ताकि बी.एम.साह पार्क के सामने बने शौचालय की ऊंचाई अत्यधिक होने से वरिष्ठ नागरिकों को काफी कठिनाई होती है उस स्थल पर शौचालय निर्माण हेतु नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष सचिन नेगी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया था परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।इस दौरान श्री अशोक उपाध्यक्ष जनहित संस्था द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों से अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती सरस्वती खेतवाल को विस्तार से अवगत कराया गया तत्पश्चात अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल द्वारा संस्था को आश्वासन दिया गया कि उनसे इस प्रकरण पर जो भी कार्रवाई होगी वह निश्चित रूप से सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपर जिलाधिकारी ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाया, दिए जांच के आदेश।

शिष्ट मंडल मुलाकात में उपरोक्त के अलावा महेश चंद्र आर्य महासचिव मनोज सनवाल, अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बिष्ट, टी एस खंबा, विजय शाह ,सोनू शाह ,दीवान दीवान इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग: सांसद अजय भट्ट।
Ad Ad