नैनीताल में 56वीं ‘ऑन द स्पॉट चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन,बच्चों ने कैनवास पर बिखेरे कल्पनाओं के रंग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की प्रतिष्ठित संस्था शारदा संघ की ओर से रविवार को डीएसए फ्लैट्स में ‘56वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता‘ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर एवं निकटवर्ती श्रेत्रो के 951 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्य, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और आशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं नोटरी क्लब के प्रतिनिधि विनोद दुवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नैनीताल बैंक लिमिटेड की ओर से मेडिकल एवं हेल्थ कैंप तथा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया।
बच्चों की आयु के अनुसार प्रतियोगिता को छह वर्गों में बांटा गया। टाइनी टॉट्स वर्ग में 78, मिनी वर्ग में 143, सब-जूनियर वर्ग में 310, जूनियर वर्ग में 288, मिडिल वर्ग में 92 और सीनियर वर्ग में 40 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के प्रति समझ का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल क्षेत्र में स्टंटबाजी युवक के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही, वाहन सीज। देखे वीडियो:-

प्रतिभागी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष शारदा संघ ने विशेष पहल करते हुए संघ के सदस्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी लकी ड्रॉ आयोजित किया। पंडित चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत चुनाव पर हुए बवाल पर मुख्यमंत्री सख्त, क्षेत्राधिकार और थानाध्यक्ष स्थानांतरित, होगी सीबीसीआईडी जाँच।

इस अवसर पर शारदा संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय जीएल साह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने संस्था के प्रति उनके योगदान और समर्पण को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:- डॉ. बी.पी. जोशी विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल, लगातार दूसरे साल नाम हुआ शामिल।

कार्यक्रम में शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद लाल साह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, संयोजक डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, राजेश साह, दीपक साह, रोहित साह, हर्षवर्धन भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, एनटीजी एवं डीएसए के महासचिव मनोज जोशी और मधु विज ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad