दुःखद : जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, जिले में शोक की लहर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है के उनका निधन हृदयाघात के कारण हआ। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों में गहरा शोक व्याप्त है। श्री जोशी का अचानक इस दुनिया को अलविदा कहना सूचना विभाग के साथ पत्रकारिता जगत के लिए अपरिपूर्ण क्षति है। गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष स्मृति कार्यक्रम आयोजित, कुमाऊँ से उनके गहरे संबंधों पर आधारित प्रस्तुतियाँ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad