गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु जिला प्रशासन का अहम निर्णय, डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली से करे उपलब्धता सुनिश्चित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जनपद में वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाईन बुकिंग, डीएसपी, ओटीपी आदि प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है। इससे कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है तथा समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में युवा कांग्रेस द्वारा 'Call for Protest' अभियान,रुद्रपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में भागीदारी की अपील।

इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण फिलहाल गैस एजेंसी परिसर से सीधे न करते हुए उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में केवल बुकिंग कराने के लिए आ सकते हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग से संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक, राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी हेतु अंतिम अवसर।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और गैस वितरण की डोर-टू-डोर व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके