दुःखद : नैनीताल में रेस्टोरेंट स्वामी को पत्नी शोक, नगर में शोक की लहर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के भवाली रोड स्थित कैंट बाजार में रानीखेत रेस्टोरेंट के स्वामी हीरा सिंह नेगी की पत्नी शान्ति देवी ( 74 वर्ष) का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है, वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी।आज प्रातः 4.30 बजे उनका ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह अपने पीछे पति श्री हीरा सिंह नेगी, पुत्र भास्कर नेगी, पुत्रियाँ भगवती (विवाहित),भावना (विवाहित), बहु एवं नाती पोतों को रोता बिलखता छोड़ गयी।अंतिम संस्कार आज पाइंस घाट पर किया जाएगा।उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में परिजनों एवं मित्रों में शोक फ़ैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  2 नवम्बर को न्यू क्लब, नैनीताल मे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग।

पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, राजेंद्र परगाई (सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम),वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन सिंह मेहरा, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रौतेला, पूर्व सभासद मनोहर सिंह कार्की,सचिन जोशी,कमल कुरिया, पप्पू भाई,अरविन्द पडियार,अंचल पंत सहित मित्रों एवं सम्बन्धियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा गांधी जयंती पर “स्वच्छ भारत, हरित भारत” की ओर सार्थक कदम, स्वच्छता अभियान के साथ 16 डस्टबिन स्थापित किए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad