नैनीताल में हिल ट्रैक सोसायटी फॉर एजुकेशन एनवायरनमेंट एंड एनर्जी द्वारा छात्र-छात्राओं को छाता वितरण, उज्जवल भविष्य की कामना।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की सक्रिय समाज सेवी संगठन हिल ट्रैक सोसायटी फॉर एजुकेशन एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के तत्वाधान में मंगलवार को प्रमुख समाजसेवी शिक्षाविद कुमारी रेखा त्रिवेदी (सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मोहनलाल शाह बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल) द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऑडिट रूम में सभी छात्र-छात्राओं को छाता वितरित की गई इस अवसर पर रेखा त्रिवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित रहने को कहा तथा कहा कि भविष्य में भी वह हिल ट्रैक समिति के माध्यम से विद्यालय की हर प्रकार से सहायता करूंगी जिससे बच्चों की पढ़ाई आगे सही ढंग से चलती रहे तत्पश्चात कुमारी त्रिवेदी ने बच्चों को नाश्ता प्रदान किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रोशन आरा, अध्यापिका श्रीमती ज्योति महरा, समिति की फाउंडर मेंबर कुमारी आदविका कोहली ,श्रीमती चंपा एवं श्री आलोक जोशी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  "हिंदी दिवस" के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय स्थित नेन्सी कॉन्वेंट स्कूल व नेन्सी नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad