त्वरित एक्शन: जंगल में फंसे तीन युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू, एसडीएम नैनीताल और कालाढूंगी की टीम ने दिखाया जज़्बा और हिम्मत।

खबर शेयर करें

कालाढूंगी/नैनीताल:- गुरुवार को शाम, रानीकोटा -फतेहपुर – छड़ा मार्ग पर आड़ियां छड़ा के बीच भारी मलबा गिरने से जंगल में हिमांशु बुधलाकोटी और उनके दो साथी फंस गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नैनीताल के त्वरित निर्देश पर एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक, एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा और जिला आपदा प्रबंध अधिकारी कमल मेहरा ने समन्वित राहत अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश पांडेय को इतिहास विषय में पी.एच.डी.उपाधि से सम्मानित, दुरस्त क्षेत्र बेलकोट का किया नाम रोशन।

राहत योजना के तहत, नैनीताल की ओर से एसडीएम नैनीताल और कोटाबाग की ओर से एसडीएम कालाढूंगी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने, कोटाबाग के रास्ते से लोगों को निकालने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास तुरंत शुरू किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  'परम्परा' ने बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी ए.एन.सिंह (गुरुजी) को पहली पुण्यतिथि पर किया याद।

बारिश और अंधेरे के बावजूद जिला आपदा कंट्रोल रूम से लगातार समन्वय बनाए रखा गया। अंततः रात 10:30 बजे प्रशासन की सूझबूझ और टीमवर्क से तीनों युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यह अभियान नैनीताल प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का किया शुभारंभ, शहरवासियों को मिली नई सौगात।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad