नैनीताल में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की आमद, प्राकृतिक सौंदर्य और खुशनुमा आबोहवा का आकर्षण।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी का प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों की खूबसूरती, पहाड़ों की हरियाली और यहां की ताजगी भरी आबोहवा देश-दुनिया के पर्यटकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि नैनीताल जनपद में पर्यटन का ग्राफ साल-दर-साल तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले छह वर्षों के पर्यटन आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि नैनीताल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। छह वर्षों के आंकड़ों में पर्यटन की रफ्तार में बड़ा उछाल, वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में ही 12.12 लाख से अधिक पर्यटकों ने किया नैनीताल जनपद का रुख।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्यवाही, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त, 55 इकाइयों पर अर्थदंड।

जनपद में वर्ष 2021 से अगस्त 2026 तक के मासिक पर्यटक आंकड़ों पर नजर डालें तो पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि सामने आती है। वर्ष 2021 में पूरे साल 3,26,259 पर्यटक नैनीताल जनपद पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2022 में यह संख्या बढ़कर 5,29,676 हो गई। वर्ष 2023 में 7,84,497 पर्यटकों ने जनपद का रुख किया। वहीं वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 10,24,139 और वर्ष 2025 में बढ़कर 13,11,662 तक पहुंच गया।

वर्ष 2026 के आंकड़े भी पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शा रहे हैं। जनवरी से अगस्त तक महज आठ महीनों में ही 12,12,156 पर्यटक नैनीताल जनपद पहुंचे हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2025 के इन्हीं आठ महीनों में 9,69,402 पर्यटक पहुंचे थे। इस लिहाज से वर्ष 2026 में समान अवधि के दौरान पर्यटकों की संख्या में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यवाही:-कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्त, ई-रिक्शा चालकों के हुए चालान।

मासिक आंकड़ों के अनुसार जून का महीना पर्यटकों की आमद के लिहाज से सबसे अधिक व्यस्त रहा। जून 2026 में सर्वाधिक 3,30,314 पर्यटक जनपद पहुंचे। इसके अलावा मई में 2,16,546 पर्यटकों ने नैनीताल का रुख किया।

पर्यटन में लगातार हो रही यह वृद्धि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है,हालांकि बढ़ती पर्यटक संख्या के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल और पर्यावरण संरक्षण जैसी चुनौतियां भी महत्वपूर्ण हो गई हैं। ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ नैनीताल की प्राकृतिक विरासत और पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी जरूरी है, ताकि सरोवर नगरी का आकर्षण आने वाली पीढ़ियों तक बरकरार रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ रितेश साह कु.वि.वि.के जनसंपर्क अधिकारी (पी0 आर0ओ0) नियुक्त।

प्रमुख आंकड़े एक नजर में

वर्षपर्यटकों की संख्या
20213,26,259
20225,29,676
20237,84,497
202410,24,139
202513,11,662
2026 (जनवरी-अगस्त)12,12,156

नोट: आंकड़े पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध मासिक सांख्यिकी तालिका पर आधारित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad