युवा महोत्सव 2026 में लोक संस्कृति और प्रतिभाओं का दिखा संगम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा।

खबर शेयर करें


नैनीताल:-भीमताल विकास भवन के बैडमिंटन सभागार में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय युवा महोत्सव में मुख्य विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत मुख्य अतिथि तथा इस कार्यक्रम के उद्घोषक संस्कृतिकर्मी प्रदीप उपाध्याय व निर्णायक मण्डल में शामिल रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीमती हेमा हरबोला संस्कृति कर्मी तनुजा जोशी (शिक्षिका) ,संस्कृति कर्मी डॉ.विनीत बैरागी ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सभासदो ने टोल एवं पार्किंग के टेंडर कराए जाने के संबंध में दिया ज्ञापन, फिर से हो टोल का टेंडर.........

इस युवा महोत्सव में विकास खण्ड रामनगर,हल्द्वानी, धारी,बेतालघाट, कोटाबाग,ओखल काण्डा आदि से आये युवा कलाकारों ने समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, एकल लोक गीत ,एकल लोक नृत्य, भाषण नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता,पोस्टर आदि विषयों पर आधारित प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रस्तुतियां दी।
अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अर्जुन सिंह रावत ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बतलाते हुए कहा कि सांस्कृतिक ट्रैक भारत सरकार की विरासत,नवाचार और युवा शक्ति के जीवन्त उत्सव के रूप में परिकल्पित है। विकसित भारत की विविधता पर आधारित लोक गीत,लोकनृत्य नुक्कड़ नाटक,कविता,भाषण,पोस्टर आदि के लिए युवाओं को मंच प्रदान करता है इस पहल से केन्द्र में युवा शक्ति से जन भागीदारी में परिवर्तित हो,यही सामूहिक उर्जा विकसित भारत के सपने को केवल नीतिगत आकांक्षा न रखकर व्यवहारिक वास्तविकता बनाने में सहायक होगी,सांस्कृतिक ट्रैक के अन्तर्गत विभिन्न आयोजनों का विषय जिला राज्य और राष्ट्रीय सभी स्तरों पर “विकसित भारत हेतु नशा मुक्त युवा होगा“!

यह भी पढ़ें 👉  सेवा पखवाड़ा जनसेवा के लिए समर्पित संकल्प: भावना मेहरा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad