जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्यवाही, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त, 55 इकाइयों पर अर्थदंड।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:-जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित होमस्टे इकाइयों का व्यापक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।

परगना अधिकारियों एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान अनेक इकाइयों में होमस्टे नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई होमस्टे इकाइयों में स्वामी स्वयं निवासरत नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, रिसेप्शन स्टाफ की नियुक्ति कर इकाइयों का होटल एवं रेस्टोरेंट की भांति संचालन, तथा इकाइयों को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से संचालित किया जाना भी पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. रॉबर्ट जे. हैनलोन द्वारा "अमेरिका प्रथम और कनाडा-दक्षिण एशिया संबंधों पर इसके प्रभाव" विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित।

उक्त अनियमितताओं के आधार पर जनपद की कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'स्वच्छोत्सव 2025':- धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार मे स्वच्छता अभियान का आयोजन, एनएसएस के अनेकों स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग।

क्षेत्रवार कार्रवाई के अंतर्गत तहसील धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 05, हल्द्वानी में 05 तथा कैंची धाम क्षेत्र में 07 इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नोटिस अवधि में संचालित अन्य इकाइयों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होमस्टे व्यवस्था की मूल अवधारणा एवं नियमावली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, योजनाओं व विकास कार्यों को समय बद्धता से पूर्ण करना प्राथमिकता।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad