दिव्या साह बनी जनहित संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष, संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की प्रमुख जनहित संस्था, नैनीताल ने संगठन के संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्या साह को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।
संस्था की ओर से शुक्रवार को महासचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की अस्वस्थता एवं बढ़ती उम्र को देखते हुए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती दिव्या साह से अपेक्षा की गई है कि वे समय-समय पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट तथा वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी से मार्गदर्शन लेती रहेंगी। साथ ही उनके निर्देशानुसार संस्था की गतिविधियों का संचालन पूर्व की तरह सुनिश्चित करेंगी। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके अलावा समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह करते रहेंगे। संस्था के इस कदम को संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति ने स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक (सांख्यिकी) से की शिष्टाचार भेंट, जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव।
Ad Ad Ad