नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा कैंची धाम मेले को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर,धाम मार्ग पर चलाया सफाई अभियान।

खबर शेयर करें

नैनीताल। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले की बढ़ती व्यापकता और श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद नैनीताल ने कैंची धाम मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह एवं अधिशासी अधिकारी श्री रोहतास शर्मा के निर्देशानुसार पर यह अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान का नेतृत्व पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनीत कुमार एवं सफाई निरीक्षक श्री कमल सिंह चौहान द्वारा किया गया, इस अवसर पर सुपरवाइजर कमल सेनवाल और धर्मेश के सुप्रवजीन में पर्यावरण मित्रों ने विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत तल्लीताल नैनीताल से भवाली तक रोड के दोनों ओर फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर पालिका के कूड़ा वाहन में निस्तारित किया गया, जिससे रास्ता स्वच्छ और सुंदर बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर पालिका ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, सांसद अजय भट्ट ने करी 5 लाख रुपए देने की घोषणा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad