“गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजा ग्राफिक एरा,भीमताल परिसर, गणेश चतुर्थी पर भक्ति और उत्साह का वातावरण।

खबर शेयर करें

भीमताल :- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में बुधवार से सात दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की गूंज और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच झांकी के साथ परिसर में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ.गिरीश रंजन तिवारी 'राजभाषा गौरव पुरस्कार' से सम्मानित, उत्तराखंड से सम्मान प्राप्त करने वाले एकमात्र लेखक।

फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए खूबसूरत मंडप में प्रतिमा स्थापित की गई। विधिवत मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ वातावरण शंखनाद, घंटियों और भजनों से गूंज उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद शास्त्रीय युगल नृत्य ने भारतीय परंपरा की गरिमा को प्रदर्शित किया। उत्साह से भरपूर मराठी नृत्य और मनमोहक पहाड़ी नृत्य ने विविध संस्कृतियों का संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम भजनों और कीर्तन से भक्ति रस में डूबा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल ने ग्राउंड में परेड का बारीकी से किया निरीक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह हेतु नैनीताल पुलिस का पूर्वाभ्यास शुरू।

यह आयोजन न केवल आस्था को प्रगाढ़ करता है बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार को एकजुट भी करता है। दिनभर की गतिविधियां भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुईं और आने वाले सात दिनों तक गणेशोत्सव की उमंग पूरे परिसर को आलोकित करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार प्रबंधन विभाग द्वारा निःशुल्क कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad