नैनीताल में प्राणी उद्यान (zoo) के लिए शटल सेवा शुरू, इको फ्रेंडली होंगे वाहन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-नैनीताल नगर में सोमवार से जू के लिए शटल सेवा शुरू हो गई है जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया l पिछले काफी लंबे समय से यहां आने वाले सैलानियों को जू के लिए पैदल ही जाना पङ रहा था,लेकिन अब पर्यावरण अनुकूल(eco friendly) वाहन द्वारा सोमवार से सैलानी शटल सेवा के माध्यम से प्राणी उद्यान में जा सकेंगे l जू तक जाने व आने के लिए पर्यटकों को ₹70 देना होगा l पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने शटल में बैठकर प्राणी उद्यान ट्रायल लिया तथा माल रोड तक वापस पहुंची l अभी तीन सटल वाहन पहुंचे हैं शीघ्र ही एक वाहन और यहां आ जाएगी फिर चार वाहन हो जाएंगे l इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी सभासद मनोज शाह जगाती सभासद पूरन सिंह बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम,12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad