भीमताल में समाज सेवी द्वारा पत्राचार के बाद जगा सिंचाई विभाग,झील की सफाई और सुरक्षा पर शुरू हुई विभागीय पहल।

खबर शेयर करें

भीमताल:- सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाई गई भीमताल झील की गाद मिट्टी निकासी और सुरक्षा की मांग पर सिंचाई विभाग ने कार्यवाही की है। बृजवासी द्वारा सिंचाई विभाग से पत्राचार करने के बाद, विभाग ने अपनी कार्यवाही से बृजवासी को अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा ‘जेन ए.आई.फॉर एवरीवन’ पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित, प्रगति का मुख्य कारण कंप्यूटिंग क्षमता में वृद्धि।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भीमताल झील से मिट्टी, गाद और सिल्ट निकासी के लिए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न फर्मों से दर आमंत्रण की गई है। दर आमंत्रण के पश्चात प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति और धन आवंटन के लिए प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी, एन डी ए में सर्वाधिक कैडेट भेजने पर मिला सम्मान।

इसके अलावा, झील के चारों ओर पर्यटन सुरक्षा दृष्टि से अच्छी रेलिंग लगाए जाने के लिए जिला योजना के अंतर्गत 12.55 लाख का प्राक्कलन तैयार कर जिला पर्यटन अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद्भागवत कथा तीसरे दिन भी उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति में डूबी कमस्यार घाटी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad